जब शुरुआत बेहतरीन हो तो उससे मिलने वाले नतीजे भी शानदार होते हैं। सफलता का सिलसिला कायम रहता है। ऐसी स्थिति तन, मन और विचारों में उमंग और उत्साह बनाए रख भय, चिंता, तनाव व थकान को दूर रखती है।
हिन्दू धर्म में भगवान गणेश की उपासना दिल और दिमाग को इसी तरह चुस्त-दुरुस्त रखने वाली ही होती है। क्योंकि गणपति विघ्रनाशक और संकटहर्ता माने गए हैं। उनकी ऐसी ही शक्तियों के कारण से ही किसी काम की शुरुआत को प्रतीक रूप में 'श्री गणेश करना' ही बोला जाता है।
अगर आप भी नौकरी, व्यवसाय से जुड़े हों, गृहस्थ या विद्यार्थी हैं तो दिन की शुरुआत खासतौर पर बुधवार के दिन भगवान श्री गणेश कीपूजा से करें और यहां बताए जा रहे मंत्र विशेष बोलें -
- स्नान कर थोड़ा समय निकाल देवालय में भगवान श्री गणेश की पूजा करें।
- प्रतिमा की पूजा करने पर पंचामृत या पवित्र जल से स्नान कराएं (यह संभव न हो तो गणपति की तस्वीर की पूजा ही करें)
- स्नान के बाद गंध, फूल, अक्षत, दूर्वा, सिंदूर, कलेवा चढ़ाकर मोदक या लड्डू का भोग लगाएं।
- पूजा के बाद धूप, दीप लगाकर श्री गणेश के इन विघ्रनाशक मंत्रों को बोलें और कार्य में बाधाओं से रक्षा की कामना करें -
- ऊँ श्री विघ्रेश्वराय नम: या ऊँ गं गणपतये नम:।
यह गणेश मंत्र भी बोलें -
वक्रतुंड महाकाय सूर्यकोटि समप्रभं।
निर्विघ्रं कुरू मे देव सर्व कार्येषु सर्वदा।
- श्री गणेश की आरती कर क्षमाप्रार्थना कर प्रसाद ग्रहण कर अपने काम पर जाएं।
('-_-')/(-_-)\ <] [\__/) (> _/ \_ _/_/ "ज़िंदगी तो बेवफ़ा है एक दिन ठुकराएगी, मौत महबूबा है अपने साथ लेकर जाएगी,
कुल पेज दृश्य
दिनेश पुरोहित तरनाऊ {DINESH PUROHIT TARNAU} लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
दिनेश पुरोहित तरनाऊ {DINESH PUROHIT TARNAU} लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
शनिवार, 23 अप्रैल 2011
लड़के के शीघ्र विवाह के लिए अचूक टोटका
हर माता-पिता की इच्छा होता है कि उनके बेटे का विवाह धूम-धाम से हो। लेकिन कभी-कभी कुछ कारणों के चलते उचित समय पर उसका विवाह नहींहो पाता। यदि आपके साथ भी यही समस्या है तो नीचे लिखे टोटके से इस समस्या का निदान संभवहै
टोटका
कुम्हार अपने चाक को जिस डंडे से घुमाता है, उसे किसी तरह किसी को बिना बताए प्राप्त कर लें। इसके बाद घर के किसी कोने को रंग-रोगन कर साफ कर लें। इस स्थान पर उस डंडे को लंहगा-चुनरी व सुहाग का अन्य सामग्री से सजाकर दुल्हन का स्वरूप देकर एक कोने में खड़ करके गुड़ और चावलों से इसकी पूजा करें।इससे लड़के का विवाह शीघ्र ही हो जाता है। यदि चालीस दिनों में इच्छा पूरी न हो तो फिर यही प्रक्रिया दोहराएं(डंडा प्राप्त करने से लेकर पूजा तक)। यह प्रक्रिया सात बार कर सकते हैं।

सदस्यता लें
संदेश (Atom)